Class 12 Commerce Syllabus 2026-27 in Hindi | कक्षा 12 कॉमर्स सिलेबस

कक्षा 12 कॉमर्स (वाणिज्य) स्ट्रीम उन बच्चों के लिए है जिन्हें पैसों का हिसाब, व्यापार, बैंक और बाजार में रुचि है। इसके बाद B.Com, CA, CS, BBA जैसे कोर्स किए जा सकते हैं। इस पेज पर कक्षा 12 कॉमर्स के सभी विषयों का सिलेबस एक जगह दिया गया है।

कक्षा 12 कॉमर्स में कौन से विषय होते हैं?

विषय किसके बारे में लिखित प्रोजेक्ट या आंतरिक
Accountancy साझेदारी, कंपनी खाते, वित्तीय विवरण 80 20
Business Studies प्रबंध, मार्केटिंग, वित्तीय बाजार 80 20
Economics राष्ट्रीय आय, बैंक, भारतीय अर्थव्यवस्था 80 20
English Core Flamingo, Vistas, लेखन 80 20
Maths वैकल्पिक, या उसकी जगह Applied Maths, IP, PE 80 20

हर विषय के मुख्य हिस्से

  • Accountancy: साझेदारी फर्म (36 अंक), कंपनी खाते (24 अंक), वित्तीय विवरणों का विश्लेषण (20 अंक)।
  • Business Studies: प्रबंध के सिद्धांत, नियोजन, संगठन, विपणन और उपभोक्ता संरक्षण।
  • Economics: समष्टि अर्थशास्त्र (40 अंक) और भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास (40 अंक)।

UP Board कक्षा 12 कॉमर्स

UP Board में कॉमर्स वर्ग में लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र, हिंदी और English जैसे विषय होते हैं। कुछ स्कूलों में गणित, कंप्यूटर या बैंकिंग जैसे विषय भी चुने जा सकते हैं। ज्यादातर विषयों में NCERT जैसे ही पाठ हैं। 2027 की परीक्षा के लिए 80 और 20 वाले नए पैटर्न की खबर है, स्कूल से पक्का करें।

कॉमर्स के बाद क्या कर सकते हैं?

  • B.Com और M.Com
  • CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट), CS (कंपनी सेक्रेटरी), CMA
  • BBA और फिर MBA
  • बैंक PO और क्लर्क की नौकरी
  • अपना खुद का व्यापार
  • शेयर बाजार और वित्त से जुड़ा काम

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

कक्षा 12 कॉमर्स में Maths जरूरी है क्या?

नहीं, Maths वैकल्पिक है। पर अगर आप CA या Economics Honours की सोच रहे हो, तो Maths लेना अच्छा रहता है।

कॉमर्स में सबसे जरूरी विषय कौन सा है?

Accountancy, क्योंकि आगे के लगभग सभी कॉमर्स कोर्स इसी पर टिके हैं।

क्या कॉमर्स वाले सरकारी नौकरी कर सकते हैं?

हाँ, बैंक, SSC, रेलवे और राज्य की सभी परीक्षाएं दे सकते हैं।

कॉमर्स में प्रोजेक्ट होते हैं क्या?

हाँ, CBSE में Accountancy, Business Studies और Economics तीनों में 20 नंबर के प्रोजेक्ट होते हैं।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top